---Advertisement---

यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस में बडा अपडेट,सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान गिरफ्तार

By: Neetu Bhati

On: Saturday, November 29, 2025 11:17 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीबीआई ने पेपर सॉल्व करने वाली सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में यह सीबीआई की पहली गिरफ्तारी है।

सीबीआई की कार्रवाई के बाद सुमन चौहान को स्पेशल जज सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

21 सितंबर को UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें परीक्षा के दौरान पेपर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था।जिसके बाद बेरोजगार संघ ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और आंदोलन भी।
पुलिस जांच में पता चला कि पेपर हरिद्वार के बहादरपुर जट परीक्षा केंद्र से बाहर भेजा गया था और आरोपी खालिद ने परीक्षा केंद्र में पहले से छिपाया मोबाइल निकाला और पेपर अपनी बहन साबिया को भेज दिया। साबिया ने यह पेपर सुमन चौहान को भेजा था, जिन्होंने इसे हल किया था।

कौन हैं सुमन चौहान?

सुमन चौहान टिहरी गढ़वाल के शहीद श्रीमती हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थीं।जिसे पहले पुलिस ने माना कि सुमन अनजाने में शामिल हुई थीं और पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया था।लेकिन अब सीबीआई की जांच में उन्हें षड्यंत्र में शामिल पाया गयाऔर गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment