खटीमा (उधम सिंह नगर) | 24 अक्टूबर 2026
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड और कैंप कार्यालय में आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि प्रदेश की जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने दोहराया कि सरकार “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” के मूल मंत्र पर काम कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही और जनता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति: इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री संतोष गौरव, फरजाना बेगम, नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पाण्डे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित कई अन्य प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
(सौजन्य: जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर)






