---Advertisement---

वायरल ऑडियो प्रकरण में पुलिस कार्रवाई तेज,अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर चस्पा हुआ नोटिस

By: Neetu Bhati

On: Thursday, January 1, 2026 6:33 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अब पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर भी नोटिस चस्पा किया है। उर्मिला सनावर को जल्द थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मामले के सामने आने के बाद से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर दोनों ही भूमिगत बताए जा रहे हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया गया था, जिसमें उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लिया था। ऑडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई थी।

इसके बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने झूठे आरोप लगाकर महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बीते शनिवार को पहले पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया था, लेकिन वे थाने में पेश नहीं हुए। रविवार को उनकी पत्नी रविंद्र कौर थाने पहुंचीं और बताया कि उनके पति बाहर गए हुए हैं।

इसके बाद बुधवार को पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंची, जहां अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर भी उन्हें न पाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
पुलिस ने उर्मिला सनावर को जल्द थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले उर्मिला सनावर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस के पीछे पड़े होने की बात कहती नजर आ रही थीं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment