---Advertisement---

6 घंटे की पुलिस पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर का बयान, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

By: Neetu Bhati

On: Thursday, January 8, 2026 7:07 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का बुधवार को एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में उर्मिला ने बताया कि पुलिस ने उनसे दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक करीब छह घंटे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए।

उर्मिला सनावर ने कहा कि उनके पास मौजूद सभी साक्ष्य उन्होंने पुलिस को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता पूरे देश की बेटी थी और उसके साथ न्याय होना चाहिए। इसके लिए चाहे सीबीआई जांच करानी पड़े या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच, वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर वह नार्को टेस्ट कराने को भी तैयार हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की जग समाचार पुष्टि नहीं करता है।

राजनीति से जोड़ने पर जताई आपत्ति

वीडियो में उर्मिला ने कहा कि उनका नाम जबरन राजनीति से जोड़ा जा रहा है। कोई उन्हें कांग्रेसी बता रहा है तो कोई भाजपा के गुटों से जोड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अंकिता मामले को राजनीति से दूर रखने की अपील की और कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य अंकिता को न्याय दिलाना है।

ऑडियो-वीडियो को लेकर हुई लंबी पूछताछ

बुधवार को पुलिस ने उर्मिला सनावर से अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो के स्रोत और पृष्ठभूमि को लेकर कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में दर्ज दोनों प्राथमिकी के विवेचना अधिकारी मौजूद रहे।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उर्मिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उर्मिला ने जांच अधिकारियों को सुरेश राठौर और उनके बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सौंपी है, जिसे वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही उर्मिला द्वारा दी गई सुरक्षा संबंधी प्रार्थनापत्र पर एलआईयू से रिपोर्ट मांगी गई है

हरिद्वार में एसआईटी के सामने पेश हो सकती हैं उर्मिला

पुलिस के अनुसार, उर्मिला सनावर बृहस्पतिवार को हरिद्वार में एसआईटी प्रभारी, एसपी सिटी के सामने पेश हो सकती हैं। उर्मिला मंगलवार रात स्वामी दर्शन भारती के साथ देहरादून पहुंची थीं। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनके पास मौजूद ऑडियो-वीडियो की कॉपी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment