---Advertisement---

UKSSSC परीक्षा में कड़ी निगरानी – दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र, होगी बायोमेट्रिक और फिजिकल चेकिंग

By: Neetu Bhati

On: Saturday, October 4, 2025 10:38 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आगामी परीक्षाओं को लेकर सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े नियम लागू कर दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने जानकारी दी कि इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

प्रवेश से पहले कड़ी जांच

परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें फिंगरप्रिंट और फोटो स्कैन शामिल रहेगा। इसके अलावा केंद्र में प्रवेश से पहले जूते-चप्पल उतारकर तलाशी देनी होगी।

परीक्षा केंद्र की सुरक्षा

परीक्षा से एक दिन पहले सभी परीक्षा केंद्र पूरी तरह सैनिटाइज और जांचे जाएंगे।जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। और केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

मोबाइल जैमर का इस्तेमाल

नकल और पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क ब्लॉक करने वाले जैमर लगाए जाएंगे। इससे किसी भी तरह का बाहरी संपर्क असंभव होगा।साथ ही आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मौजूद होना होगा। देर से आने वालों को किसी भी हालत में एंट्री नहीं मिलेगी।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

आयोग के सचिव जी.एस. मर्तोलिया ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और आयोग की टीमें मिलकर परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और नियम तोड़ने की कोशिश करने वाले उम्मीदवारों या बाहरी तत्वों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment