---Advertisement---

दर्दनाक हादसा: चमोली में चलती कार में लगी आग, बाप-बेटे और मां की जलकर मौत

By: Neetu Bhati

On: Thursday, October 23, 2025 1:46 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोलीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से है। यहां पोखरी – गोपेश्वर सड़क पर देवखाल के समीप एक चलती कार खाई में जा गिरी, जिसमें कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, सिसमें से तीन दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक मां-पिता और बेटा बताया जा रहा है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पोखरी-पाब के लोग देवखाल गये थे। लौटते समय बीच रास्ते में देवखाल के पास ये हादसा हो गया और कार खाई में गिर गई. खाई में गिरने के बाद कार में अचानक से आग भी लग गई. लौटते समय कार में आग लगने से तीन लोगो की मृत्यु हो गयी है और एक गोपेश्वर अस्पताल मे भर्ती है। मौके पर मौजूद लोग ने जैसे-कैसे कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें जान नहीं बच सकी. स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी थी. इसके बाद ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पहुंची.

पति-पत्नी और एक बेटे की मौत, दूसरे बेटे की हालत गंभीर: एसडीआरएफ की टीम ने करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर सभी लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें ऊपर सड़क पर लेकर आई, लेकिन तब तक तीन लोग दम तोड़ चुके थे. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसके पुलिस ने जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा है. मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे. मरने वाले में एक महिला और दो पुरुष है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है. इस घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment