---Advertisement---

नेहरू कॉलोनी पुलिस की तेजतर्रार कोशिश से विधानसभा भवन में आग पर काबू

By: Neetu Bhati

On: Friday, April 11, 2025 4:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

आज गुरुवार को थाना नेहरू कालोनी तथा फायर स्टेशन देहरादून को विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने कार्यालय में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार अपने  पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे।

मौके पर दमकल के दो वाहनों द्वारा विधानसभा कैंटीन के ऊपर द्वितीय तल पर बने कार्यालय में लगी आग पर काबू पाया गया। कार्यालय के खिड़की और दरवाजों पर लगे परदे जल गए तथा कार्यालय में रखी अन्य सामग्री को आंशिक नुकसान पहुँचा। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हुआ।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विधानसभा पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment