---Advertisement---

टौंस नदी का पुल फिर क्षतिग्रस्त, देहरादून विकासनगर का संपर्क टूटा, आवाजाही ठप

By: Neetu Bhati

On: Monday, September 29, 2025 8:36 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: टौंस नदी पर बना पुल एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे देहरादून और विकासनगर के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

कुछ समय पहले आई बाढ़ में यह पुल टूट गया था। उस समय प्रशासन ने अस्थायी पोटा-व्हीकल मार्ग तैयार किया था ताकि लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहे। लेकिन अब वह पुल भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है, जिससे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

यह पुल प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी के पास बना हुआ था। रविवार की रात नदी मे जल स्तर बढने के कारण  वैकल्पिक मार्ग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल टूटने से देहरादून और विकासनगर के बीच सीधा संपर्क पूरी तरह कट गया है। स्थानीय लोग अब परेशान हैं क्योंकि रोजमर्रा की आवाजाही, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डायवर्ट प्लान 

देहरादून शहर से आने वाले वाहनों को प्रेम नगर बाजार से ठाकुरपुर होते हुए नये हाईवे में भेजा जा रहा है तथा सेलाकुई, सहसपुर व विकासनगर से आने वाले वाहनों को धूलकोट से डायवर्ट किया जा रहा है। विधोली, सुधोवाला, झाझरा से आने वाले वाहनों को बालाजी धाम से नये हाई वे की ओर डाइवर्ट किया जा रहा है

प्रशासन ने पहले भी अस्थायी इंतजाम किए थे, लेकिन वह लंबे समय तक टिक नहीं पाए। अब सवाल यह है कि आखिर कब इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट किया गया है। लोगों को इंतजार है कि जल्द ही कोई ठोस कदम उठाया जाए ताकि आवाजाही सामान्य हो सके।

देहरादून पुलिस द्वारा सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक मार्ग को ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे है ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment