---Advertisement---

बजरी से भरा ट्रक पलटा छात्र के ऊपर, दबकर हुई मौत, मामला हुआ दर्ज

By: Neetu Bhati

On: Thursday, October 9, 2025 9:17 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: देहरादून के आईटी पार्क में बड़ी दुर्घटना घटी, जहां खनन से भरा ट्रक एक बारहवीं कक्षा के छात्र पर जा गिरा। ट्रक में दबने के कारण छात्र की हुई मौत। ड्राइवर मौके से हुआ फरार।

ये घटना आईटी पार्क स्थित दोबाची मालदेवता रोड पर घटित हुई। जब बजरी यानी खनन से भरा हुआ एक ढलान से नीचे उतर रहा था लेकिन तभी ही अनियंत्रित होकर एक छात्र के ऊपर जा गिरा। छात्र करीब एक घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा। जिस कारण छात्र की ट्रैक के नीचे दब कर मौत हो गई।

दरअसल ट्रक मालदेवता जाने वाली गैस प्लांट के पास से जा रहा था। लेकिन तभी बजरी से भरा हुआ ट्रक ढलान से उतरते समय अनियंत्रित होके स्कूटी सवार निमिश शर्मा के ऊपर जा गिरा। जिस कारण निमिश ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

क्रेन की मदद से निकला शव

हादसे की जानकारी मिलने पर आस पास के लोगों ने पास में ही काम कर रही एक क्रेन को बुला , उसकी मदद से निमिश का शव बाहर निकाला और पुलिस को जानकार दी।
मृतक की पहचान निमिश शर्मा, 18 वर्षीय, निवासी कंडोली, कैनाल रोड के रूप में हुई है।

ट्रक चालक पर हुआ केस दर्ज

आईटी पार्क चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक निमिश शर्मा के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment