---Advertisement---

गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल सहसपुर की सना मलिक ने किया नाम रोशन, बिना कोचिंग हासिल किए 448 अंक

By: Samachar Uttarakhand

On: Friday, April 25, 2025 4:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में जहां बेटियों ने परचम लहराया तो वहीं यह भी साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं है। इन बेटियों में सहसपुर की एक बेटी सना मलिक का नाम भी शामिल है। सना मलिक ने 448 अंक हासिल कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

बता दें कि सना मलिक पुत्री आजम मलिक गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल सहसपुर की छात्रा है। वह सहसपुर देहरादून में ही रहती है। उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में बिना किसी कोचिंग के 448/500 अंक हांसिल किए है।

सना ने हिन्दी में 83 तो अंग्रेज़ी में 86, अंक शास्त्र में 86 ,विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 95 और म्यूजिक वोकल में 83 अंक प्राप्त किए है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में जहां खुशी की लहर है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी उन्हें अच्छे अंक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 15, 2026

April 23, 2026

March 28, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

Leave a Comment