---Advertisement---

स्वामी विवेकानंद के विचारों पर रील प्रतियोगिता, युवाओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

By: Neetu Bhati

On: Thursday, January 8, 2026 7:16 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 10 जनवरी को की जाएगी।

बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने के लिए यह नई पहल शुरू की गई है। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएंगे।

रील को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से अपलोड करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रील में #nationalyouthday2026 हैशटैग का प्रयोग करना होगा और इसे @rekhaaryaoffice, @officialukprd और @uksports-dept हैंडल पर टैग करना जरूरी होगा।

प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक समिति द्वारा किया जाएगा, जो सर्वश्रेष्ठ तीन रीलों का चयन करेगी। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये का होगा।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 12 जनवरी को आयोजित युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को क्रमशः 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment