---Advertisement---

प्रोजेक्ट मुस्कान से खिले आपदा प्रभावितों के चेहरे, दिवाली पर एनएपीएसआर ने बांटी खुशियां

By: Neetu Bhati

On: Friday, October 24, 2025 7:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: दिवाली के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) ने अपने सामाजिक अभियान “प्रोजेक्ट मुस्कान” के तहत सैकड़ों जरूरतमंद और आपदा प्रभावित परिवारों के घरों में खुशियां बांटीं।

एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि यह अभियान पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहा है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों को त्योहारों के मौके पर सहायता पहुंचाना है। इस वर्ष नौवां “प्रोजेक्ट मुस्कान” आयोजित किया गया, जिसके तहत चुना भट्ठा, नालापानी चौक, संजय कॉलोनी, चंद्रनगर एमडीडीए कॉलोनी, रिस्पना किनारे के आपदा प्रभावित लोग, रेलवे स्टेशन और सड़क किनारे रहने वाले परिवारों को मिठाई, कपड़े, फल, बिस्किट, दीये और दिवाली का शगुन वितरित किया गया।

आरिफ खान ने कहा कि,“प्रोजेक्ट मुस्कान का उद्देश्य हर उस परिवार तक खुशी और उम्मीद की रोशनी पहुंचाना है, जो त्योहार के दिन भी संघर्ष कर रहा है।”

इस मानवता भरी पहल में मीना रावत, जी.एस. जस्सल, जस्मिन्दर कौर, डॉ. के.एम. अग्रवाल, कावेरी सिंह, अमर सिंह, अफसाना सुल्तान, मनीषा जोशी, ईशान खान, शानवी सिंह, आलियाह खान, प्रत्यक्ष सिंह, गौरव सिंह और महविश ज़हरा समेत कई समाजसेवियों ने सहयोग किया।

साथ ही, जमीयत उलेमा देहरादून से मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना मोहम्मद शोएब, मोहम्मद सलमान और समीर अहमद का भी विशेष योगदान रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment