---Advertisement---

ड्रोन से होगी मॉनिटर, खुले में कूड़ा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 18, 2025 12:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: देहरादून नगर निगम ने शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए हाईटेक ड्रोन निगरानी योजना की शुरुआत कर दी है। अक्सर लोग गुपचुप तरीके से सड़कों या खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंक देते हैं, जिससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है। अब इस पर नजर रखना बेहद आसान हो गया है।

नगर निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर के 15 चुनिंदा वार्डों में ड्रोन से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। ड्रोन समय-समय पर उड़ान भरेंगे और देखेंगे कि कहीं कोई खुले में कूड़ा तो नहीं फेंक रहा है।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और नगर निगम के सुपरवाइज़रों की संयुक्त टीम गठित की गई है। ड्रोन की मदद से जिन लोगों को सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकते पाया गया, उनके खिलाफ मौके पर ही चालान किए जा रहे हैं। अब तक 7 चालान जारी किए जा चुके हैं।

नगर निगम का कहना है कि इस तकनीक से न केवल कूड़ा फेंकने वालों की पहचान होगी, बल्कि सफाई कर्मचारियों की सक्रियता पर भी नजर रखी जा सकेगी। इसका मुख्य उद्देश्य देहरादून को ‘स्वच्छ शहर’ की श्रेणी में ऊंचा स्थान दिलाना है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment