---Advertisement---

मौलवी की शर्मनाक करतूत ,तीन शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, 7 पर मुकदमा दर्ज

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, October 15, 2025 8:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पिरान कलियर क्षेत्र के एक मदरसे में मौलवी पर तीन महिला शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने मौलवी सहित 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित शिक्षिकाओं ने पुलिस को बताया कि मौलवी ने पहले एक शिक्षिका को पढ़ाई के दौरान अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया, तो मौलवी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सात लोगों को बुलाकर पीटा

शिक्षिका ने बताया कि वह कई वर्षों से उस मदरसे में पढ़ा रही है। 12 अक्टूबर को मौलवी ने उसे मदरसे में पढ़ाई के दौरान उसे कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करी। जब उसने मौलवी की हरकतों का विरोध किया तो मौलवी ने उसके साथ मारपीट भी करी। शिक्षिका को बचाने जब अन्य तीन शिक्षिका बचाने पहुंची तो मौलवी ने अपने सात साथियों — रिहान, मुहम्मद शाद, अफान, सुहैल आरसी और समीर को बुलाकर तीनों शिक्षिकाओं के साथ मारपीट करी।उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

पहले से रखता था गलत नजर

पीड़िता ने बताया कि मौलवी पहले से ही उस पर गलत नजर रखता था और इसकी शिकायत उसने मदरसा प्रबंधन को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िताओं की तहरीर के आधार पर मौलवी और सात अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment