---Advertisement---

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS समेत 38 अफसरों के प्रभार बदले, अभिषेक रूहेला बने शिक्षा महानिदेशक

By: Veer Singh

On: Saturday, May 10, 2025 5:31 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

प्रदेश सरकार ने देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 और प्रांतीय सेवा के 12 व सचिवालय सेवा के एक अधिकारी के प्रभारों में फेरबदल कर दिया है। कुछ अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

शनिवार को देर रात जारी आदेश में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वित्त, कार्मिक एवं सतर्कता, कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से मुक्त करते हुए मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त दिल्ली के साथ ही तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव अभिषेक रूहेला को शिक्षा महानिदेशक बनाया गया है। झरना कमठान को इस दायित्व से मुक्त करते हुए अपर सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को वर्तमान विभागों के साथ वित्त, कृषि उत्पादन आयुक्त, निदेशक एवं अध्यक्ष उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम का प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई को वर्तमान दायित्व के साथ अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली गृह के साथ अब कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी देखेंगे।

सचिव विद्यालय शिक्षा रविनाथ रमन से आयुष व आयुष शिक्षा का दायित्व लेकर सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार से सचिव राजस्व परिषद एवं आयुक्त का प्रभार वापस ले लिया गया है। सचिव वित्त डॉ. वी. षणमुगम को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से राज्य संपत्ति और निदेशक ऑडिट दिया गया।

राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी सचिव रणवीर सिंह चौहान देखेंगे। बाध्य प्रतीक्षा में रहे सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी को नियोजन का प्रभार दिया गया। सचिव कौशल विकास सी. रविशंकर अब वन का प्रभार देखेंगे। अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल को महानिदेशक निबंधन आयुक्त कर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अपर सचिव सहकारिता सोनिका आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधक व मेलाधिकारी कुंभ का दायित्व देखेंगी। अपर सचिव ऊर्जा रंजना राजगुरू को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद व संचालक चकबंदी की भी जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव देव कृष्ण तिवारी अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भी होंगे। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह से मेलाधिकारी कुंभ हटा दिया गया है। टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार से समाज कल्याण एवं आयुक्त दिव्यांग जन का पद लेकर अपर सचिव रवनीत चीमा को सौंपा गया है। चीमा पशुपालन व मत्स्य से मुक्त हो गई हैं। अपर सचिव प्रकाश चंद निदेशक समाज कल्याण के पद से मुक्त हो गए हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल वरुणा अग्रवाल को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी बनाया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अफसर बंशीलाल राणा से संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल का प्रभार लेकर उन्हें अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस राम दत्त पालीवाल से निदेशक मंडी का प्रभार लेकर अपर निदेशक डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस चंद्रसिंह धर्मशक्तू बाध्य प्रतीक्षा समाप्त करते हुए निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।

पीसीएस अशोक कुमार पांडेय को सीडीओ नैनीताल से मुक्त करते हुए उत्तराखंड लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। सचिवालय सेवा के सुरेंद्र सिंह रावत को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। पीसीएस विप्रा त्रिवेदी अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नई सचिव होंगी। टिहरी के सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी का तबादला सीडीओ चमोली के पद पर किया गया है। एसीईओ स्मार्ट सिटी तीर्थपाल सिंह से संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण हटा दिया गया है।प्रकाश चंद दुम्का को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी से मुक्त करते हुए आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम टिहरी अरविंद कुमार पांडेय का तबादला संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल के पद पर किया गया है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह को एडीएम टिहरी बनाया गया है। अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी भी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह को सामान्य प्रबंधक जीएमवीएन का प्रभार दिया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment