---Advertisement---

खेल मंत्री के पति पर FIR की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, हरीश रावत ने दिया समर्थन

By: Neetu Bhati

On: Tuesday, January 13, 2026 6:55 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने डालनवाला थाने में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंचीं और देर रात तक धरने पर डटी रहीं।

दिन में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिला कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया, लेकिन उन्हें छोड़ने के बाद वे दोबारा डालनवाला थाने पहुंच गईं। इसके बाद देर शाम तक महिलाएं एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ी रहीं।

हरीश रावत ने दिया धरने को समर्थन

रात में धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी डालनवाला थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से दिए गए कथित बयान बेहद शर्मनाक हैं और इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

2 जनवरी को दी थी शिकायत

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि इस मामले में 2 जनवरी को ही डालनवाला थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, महिला कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

एसपी सिटी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

रात में एसपी सिटी प्रमोद कुमार थाने पहुंचे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा। एसपी सिटी द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।

पुलिस का पक्ष

डालनवाला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि कांग्रेस नेता की ओर से पहले ही एक प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। मामला अल्मोड़ा से संबंधित होने के कारण प्रार्थनापत्र वहां भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं को तीन बार पुलिस लाइन छोड़ा, लेकिन वे हर बार दोबारा थाने पहुंच गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कह रही है, जबकि महिला कांग्रेस कानूनी कार्रवाई की मांग पर अडिग है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment