---Advertisement---

महासू मंदिर मे चोरी, चार डोरिये और अन्य सामान भी ले उड़े चोर, मामला दर्ज

By: Neetu Bhati

On: Monday, December 8, 2025 10:16 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड: जौनसार-बावर क्षेत्र के ग्राम कोटी स्थित प्रसिद्ध महासू महाराज मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार रात मंदिर से महाराज के चार डोरिये और अन्य सामान अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी फैल गई।

ये वारदात बुधवार देर रात जौनसार-बावर क्षेत्र के ग्राम कोटी स्थित प्रसिद्ध महासू महाराज मंदिर में घटित हुई, जहां अज्ञात चोर मंदिर से महाराज के चार डोरिये और अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

मंदिर समिति के वजीर सरदार सिंह चौहान सहित ग्रामीणों ने इस मामले की तहरीर कालसी थाने में दी। शिकायत में बताया गया कि चोरी हुआ सामान बेहद महत्वपूर्ण था, जिनमें से कुछ वस्तुएं सोने से भी सजाई गई थीं, जो मंदिर के श्रंगार में उपयोग होती थीं।

तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नीरज कंठौत को सौंपी गई है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

खबर देने वाले:

  1. अतर सिंह भंडारी, कोटि
  2. जगदीश शर्मा, पंडित महासू मंदिर कोटि
  3. पंडित सुंदर सिंह शर्मा, कोटी मंदिर
  4. मोहन सिंह चौहान, ठाणी कोटि मंदिर
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment