---Advertisement---

क्रिसमस के मद्देनज़र देहरादून–मसूरी में ट्रैफिक प्लान जारी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 25, 2025 8:21 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। क्रिसमस पर्व को लेकर देहरादून पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। शहर और मसूरी में क्रिसमस समारोहों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मॉल, चर्च और प्रमुख स्थलों के आसपास अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

देहरादून में क्रिसमस मनाए जाने वाले स्थान और पार्किंग व्यवस्था

सैन्ट्रियो मॉल

सैन्ट्रियो मॉल में पार्किंग फुल हो जाने की स्थिति में वाहनों के लिए निम्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है—

.एनसीआर प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के पास, हाथीबड़कला
.बक्शी प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के पास, हाथीबड़कला

पैसेफिक मॉल / राजपुर रोड क्षेत्र

.पैसेफिक मॉल, राजपुर रोड और आसपास के कॉम्प्लेक्स में पार्किंग फुल होने की स्थिति में नगर निगम द्वारा निम्न स्थानों पर रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है—

.स्कॉलर होम से आईसीआईसीआई बैंक, राजपुर रोड तक सड़क के एक तरफ पार्किंग
.पैसेफिक हिल्स के सामने सड़क के एक तरफ पार्किंग

मॉल ऑफ देहरादून

मॉल ऑफ देहरादून में पार्किंग फुल हो जाने पर मॉल के निकट स्थित मैदान में वाहनों की पार्किंग की जा सकती है।

नैनी बेकरी / एलोरा / CNI चर्च (ग्लोब चौक के पास)

इन स्थानों पर पार्किंग फुल होने की स्थिति में नगर निगम द्वारा निम्न स्थानों पर रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है—


.आनंदम स्वीट शॉप के सामने, बहल चौक
.राजपुर रोड पर ओरियंट चौक स्थित पंजाब ज्वैलर्स से पार्क व्यू होटल तक सड़क किनारे पार्किंग
.जे.जे. टावर, एचडीएफसी बैंक के पास, बहल चौक, राजपुर रोड
.सेंट ब्रांचेज चर्च के पास, तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड में पार्किंग
.सेंट जॉन चर्च (दून अस्पताल के पास), राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक के निकट

मसूरी में क्रिसमस आयोजन और पार्किंग व्यवस्था

मसूरी में क्रिसमस समारोहों को देखते हुए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार की गई है—
.लाइब्रेरी चौक क्षेत्र के लिए – कैंपटी टैक्सी स्टैंड
पिक्चर पैलेस (कुलड़ी) क्षेत्र के लिए – किंग क्रेग मल्टीस्टोरी पार्किंग

देहरादून पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे क्रिसमस का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं। रैश ड्राइविंग न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment