---Advertisement---

उत्तराखंड में मनरेगा का नाम बदलने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 18, 2025 12:00 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा का नाम बदलने का फैसला किया है, जिसे लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। अब इस योजना का नया नाम ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण’ (VB G RAM G) रखा जाएगा।

कांग्रेस ने इस बदलाव का विरोध किया और बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि मनरेगा का नाम बदलना जनता और महात्मा गांधी की यादों के साथ खिलवाड़ है।

वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को मनरेगा के नाम से नहीं बल्कि ‘राम’ नाम से दिक्कत है। उन्होंने आयोध्या का भी जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा।

इस कदम के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आम लोग भी इस बदलाव को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment