---Advertisement---

जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By: Samachar Uttarakhand

On: Monday, April 28, 2025 6:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून

थाना रानीपोखरी क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधडी से 01 करोड 10 लाख रुपये हडप लेने वालें अभियुक्तगणों के विरुद्ध किया मुकदमा पंजीकृत

ज़मीन की धोखाधड़ी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम देहरादून सविन बंसल और एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ज़मीन की धोखाधड़ी करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम और एसएसपी की सख्ती के चलते
ज़मीन की धोखाधड़ी के मामलों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।
दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारी और संपत्ति की कुर्की शामिल है।
पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

डीएम और एसएसपी की लोगों से अपील है कि वे ज़मीन की खरीद-फरोख्त में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी की सूचना प्रशासन को दें।

इसी क्रम में ज़मीन की धोखाधड़ी का मामला सामने आया,सोमवार को थाना रानीपोखरी पर देहरादून के सौरभ ममगाईं निवासी देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत विपक्षी (1) नईम अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास जैदी निवासी d90 नेहरू कॉलोनी देहरादून(2) जब्बार हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी निवासी 106 नेहरू कॉलोनी देहरादून (3) उस्मान पुत्र निसार अहमद निवासी बड़ा भारूवाला क्लेमेंट टाउन देहरादून (4)राजेंद्र सिंह सोलंकी पुत्र मनजीत सिंह निवासी रामनगर डांडा रानीपोखरी देहरादून द्वारा रामनगर डाण्डा रानीपोखरी स्थित में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधडी से एक करोड 10 लाख रुपये हडप लेना एवं विपक्षी द्वारा ना ही जमीन की रजिस्ट्री कराना और ना ही पैसे वापस करने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा 420/120B भादवि बनाम नईम अब्बास आदि पंजीकृत किया गया है।
जिसकी विवेचना Si विक्रम सिंह थाना रानीपोखरी द्वारा सम्पादित की जायेगी। अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

सौरभ ने आरोप लगाया कि न तो अभी तक रजिस्ट्री हुई न ही रकम लाैटाई जा सकी। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि शिकायत पर चारों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अभियुक्तों के नाम
(1) नईम अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास जैदी निवासी d-90 नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) जब्बार हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी हा 106 नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(3) उस्मान पुत्र निसार अहमद निवासी बड़ा भारूवाला क्लेमेंटटाउन देहरादून
(4)राजेंद्र सिंह सोलंकी पुत्र मनजीत सिंह निवासी रामनगर डांडा रानीपोखरी देहरादून

बता दे कि सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नईम अब्बास और उसमान,राजेन्द्र सोलंकी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि यह सभी आदतन अपराधी हैं और इन्होंने लोगों को झांसें में लेकर ज़मीन की धोखाधड़ी कर शिकार बनाते है और इनका यही कारोबार चलता रहता है। प्रशासन द्वारा इनपर कार्यवाही होने से अन्य भू माफियाओं को भी सबक मिलेगा और ज़मीनी विवाद भी ख़त्म हो सकेंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

June 20, 2026

April 23, 2026

March 28, 2026

Leave a Comment