---Advertisement---

हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, केंद्र सरकार से मांगा गया 3472 करोड़ का बजट,दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

By: Neetu Bhati

On: Saturday, October 11, 2025 10:51 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार: आगामी हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य और सुगम बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने केंद्र सरकार से 3472 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इस बार मेले में दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारी प्रशासन ने पूरी गति से शुरू कर दी है। तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र से 3472 करोड़ रुपए की धनराशि की मांग की है। यह बजट प्रस्ताव कुंभ मेला अधिकारी सोनिका द्वारा विभिन्न निर्माण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस बार कुंभ मेले में करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। वर्तमान में 12.65 किलोमीटर घाट क्षेत्र मौजूद है, जिसकी क्षमता 24 घंटे में 1.39 करोड़ श्रद्धालुओं की है। भीड़ को देखते हुए घाटों को 5.68 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा, जिस पर लगभग 110 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इससे क्षमता बढ़कर 24 घंटे में 1.78 करोड़ श्रद्धालु हो जाएगी।
माना जा रहा है कि शाही स्नान के दिन डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार में स्नान करने पहुंचेंगे।

कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि इस बार 2.5 किलोमीटर तक अस्थायी घाट, 78.38 किलोमीटर लंबी अस्थायी सड़कें, और 22 अस्थायी पुलों के निर्माण की योजना है। इन कार्यों के लिए 80 करोड़ रुपए के बजट प्रस्ताव को केंद्र को भेजा गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment