---Advertisement---

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा नेता अमित सैनी की मौके पर मौत

By: Neetu Bhati

On: Friday, January 2, 2026 5:56 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार। हरिद्वार के धनौरी चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता अमित सैनी किसी कार्य से रुड़की गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह रुड़की–धनौरी (कलियर) मार्ग पर दो सड़कों के बीच पहुंचे, उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अमित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धनौरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में अमित सैनी की मौत हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और परिचितों ने अमित सैनी की आकस्मिक मौत पर गहरा दुख जताया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment