---Advertisement---

देहरादून के रुड़की में फर्जी सैन्यकर्मी गिरफ्तार, 18 डेबिट कार्ड और नकली दस्तावेज बरामद

By: Neetu Bhati

On: Friday, October 10, 2025 8:45 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड: रुड़की पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो भारतीय सेना की वर्दी पहनकर खुद को फौजी बता कर कैंट एरिया में घूम रहा थाऔर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 डेबिट कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, आर्मी इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि कोई संग्धित व्यक्ति रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस क्षेत्र में वर्दी पहनकर घूम रहा था और खुद को सेना का जवान बता रहा है।

जिसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस ने कोतवाली पुलिस, सीआईयू और इलाईयू और रुड़की की संयुक्त टीम के साथ मिलकर संग्धित व्यक्ति को एमईएस गेट के पास पकड़ लिया और जिसके बाद संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ले जाया गया।

जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार,पुत्र शिशिरराम निवासी ग्राम कोलसिया थाना नवलगढ़ जिला झुंझुनू (राजस्थान) बताया।लेकिन वह अपने दस्तावेजों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी किसी भी सैन्य इकाई से जुड़ा नहीं है और उसने सेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। छानबीन में सुरेन्द्र के पास से 18 डेबिट कार्ड, सेना की वर्दी, नेम प्लेट, आर्मी कार्ड, और एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर मिला है।
जांच में पाया गया कि, सुरेन्द्र ने सेना की वर्दी का इस्तेमाल कैंट एरिया में घुसने के लिए किया था, ताकि उसे वहां की जानकारी मिल सके।
पूछताछ के बाद से पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी सुरेंद्र का मकसद क्या था, वह कितने समय से कैंट एरिया में आ जा रहा था और उसके साथ कितने लोग शामिल हैं।

सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने जिले में कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद रुड़की कोतवाली पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति सेना की वर्दी में आर्मी एरिया के अंदर घूमर रहा है। सूचना मिलने पर आर्मी इंटेलिजेंस, कोतवाली रुड़की, CIU रुड़की अहर LIU रुड़की की संयुक्त टीम ने MES गेट के पास व्यक्ति का घेर कर पकड़ लिया।
आरोपी ने कबूल किया है कि वह सेना की वर्दी का इस्तेमाल कैंट एरिया में घुसने के लिए कर रहा था ताकि वह सूचनाएं जुटा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी के नेटवर्क और संपर्कों की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment