---Advertisement---

आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल एक्शन में , 2 ठेके 1 मॉडल शॉप सील जाने क्यों?

By: Samachar Uttarakhand

On: Thursday, September 19, 2024 1:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के  निर्देश पर प्रदेशभर में ओवर रेटिंग पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद आबकारी महमका एक बार भी एक्शन मोड में दिखा है। इस बार शहर में जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्रवाई के दौरान ही आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल भी स्वयं शराब ठेकों की जांच को उतर पड़े। उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए 02 शराब ठेकों और 01 मॉडल शॉप को सील कर दिया।

आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने आरटीओ कार्यालय के पास अंग्रेजी शराब की दुकान, सचिवालय के पास अंग्रेजी शराब की दुकान और ओल्ड राजपुर रोड स्थित शराब की माडल शाप पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने ओवर रेटिंग पाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने स्टॉक की जांच भी की। स्टॉक की जांच में भी भारी अनियमितता पाई गई। जांच में आयुक्त ने पाया कि संबंधित प्रतिष्ठानों में लाइसेंस शर्तों का भारी उल्लंघन किया गया है।

लिहाजा, उन्होंने प्रकरण को जुर्माने तक सीमित न रखते हुए तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। आबकारी आयुक्त ने कहा कि शराब कारोबार में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने जिले की टीम और प्रवर्तन टीम को सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment