---Advertisement---

उत्तराखडं में भूकंप के झटके, घरो से बाहर निकले लोग

By: Neetu Bhati

On: Tuesday, October 14, 2025 4:58 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में 5 किलोमीटर की गहराई में था।

लोगों में अफरा-तफरी

झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आपदा प्रबंधन विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल तक महसूस किए गए झटके

उत्तरकाशी के अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला प्रशासन ने बताया कि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उत्तराखंड: भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा राज्य है, जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। राज्य के कई जिले जोन 4 और 5 में आते हैं, जिनमें रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी शामिल हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

Leave a Comment