---Advertisement---

राशन, आयुष्मान कार्ड सत्यापन पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

By: Tarannum Hussain

On: Thursday, October 16, 2025 1:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादूनः जिले में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्याे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी एवं सीएमओ को राशन एवं आयुष्मान कार्डाे का शत प्रतिशत सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र लाभार्थियों को हटाते हुए पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द राशन एवं आयुष्मान कार्ड जारी किए जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ से अपात्र आयुष्मान कार्ड के बारे में विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए सत्यापन अभियान को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों के लिए धन, राशन, लाभ को विचलित नहीं होने दिया जाएगा। सत्यापन कार्यो में ढिलाई पर पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत अधिकारियों को भारी पड गई। डीएम ने सभी का वेतन जब्त करने के निर्देश दिए है। डीएम ने 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर इन सबकी जवाबदेही तय की। हिदायत दी की कार्य पूर्ण न होने पर वेतन तो जब्त होगा ही साथ में प्रतिकूल प्रविष्ठि भी दी जाएगी। जिला प्रशासन के हरकत में आने पर अब तक 3600 राशन और 10000 फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त किए जा चुके है। डीएम ने कहा कि राशन और आयुष्मान का हक सिर्फ पात्र परिवारों को मिलेगा। सभी अपात्र लोगों को हटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह को दबोचने और संगीन धाराओं में पिछले माह ही एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

जनपद के क्लेमेंन्टाउन, सहसपुर, विकास नगर, ऋषिकेश, डोईवाला, त्यूनी और कालसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड सत्यापन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत का वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत से अधिक राशन कार्डाे सत्यापन कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों का वेतन काटते हुए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि की प्रबल संस्तुति भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सभी पूर्ति निरीक्षक यह सुनिश्चित करलें की अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर राशन पा रहे व्यक्तियों में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनका सर्वे करें और पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जांच कार्य त्रुटिरहित शीघ्र पूरा करें। इस कार्य में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में कुल 383352 राशन कार्ड धारक है, जिसमें से 156815 राशन कार्ड का सत्यापन कार्य पूरा कर दिया गया है। राशन कार्ड सत्यापन का कार्य गतिमान है और अभी तक 40.91 प्रतिशत राशन कार्ड का सत्यापन किया जा चुका है। क्लेमेंटाउन में 25.40, सहसपुर में 38.07, विकासनगर में 27.21, ऋषिकेश में 23.52, डोईवाला में 20.99, कालसी में 38.55 और त्यूनी में 8.62 प्रतिशत ही सत्यापन कार्य हुआ है। अभी तक विभिन्न कारणों से 3617 कार्ड निरस्त भी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आधार कार्ड से राशन कार्ड को डिजिटल रूप में सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी गतिमान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में 126960 आयुष्मान कार्ड धारक है जिसका सत्यापन कार्य प्रगति पर है।

बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।डीएम की अध्यक्षता में राशन, आयुष्मान कार्ड सत्यापन पर हुई अहम बैठक।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment