---Advertisement---

आपदा प्रभावित गांवों तक हेलिकॉप्टर से पहुँचा राशन,60 परिवारों को मिली बड़ी राहत

By: Neetu Bhati

On: Thursday, September 18, 2025 5:43 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: लगातार बारिश और आपदा से सड़क संपर्क टूटने के बाद जिला प्रशासन देहरादून ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री से अनुमति प्राप्त कर प्रशासन ने फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला, क्यारा और आसपास के गांवों में हेलिकॉप्टर के ज़रिए राशन एयरलिफ्ट किया।

इस राहत कार्य की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में पूरी की गई। प्रशासन ने कुल 150 राशन किट प्रभावित परिवारों तक पहुँचाईं। प्रत्येक किट में दाल, चावल, आटा, नमक, चीनी सहित जरूरी सामग्री शामिल है। एक किट का वजन लगभग 15 से 20 किलो बताया गया है।

आपदा के कारण इन गांवों का सड़क मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया था। ऐसे में लगभग 60 परिवारों पर संकट खड़ा हो गया था। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएं एयरलिफ्ट कर पहुँचाई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

प्रशासन का कहना है कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी प्रभावित परिवारों तक हेलिकॉप्टर से सामग्री पहुँचाई जाएगी और किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment