---Advertisement---

देहरादूनः सीएम धामी की पत्नी ने किया फ्लो ट्रेड फेयर एवं आर्टिजन हाट” (संस्करण-9) का भव्य शुभारंभ

By: Tarannum Hussain

On: Tuesday, October 7, 2025 1:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादूनः फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा आयोजित “फ्लो ट्रेड फेयर एवं आर्टिजन हाट” के 9वें संस्करण का शुभारंभ आज बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गीता धामी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राज्य मंत्री (उद्यमिता) विनोद उनियाल, राज्य मंत्री (संस्कृति विभाग) मधु भट्ट, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन एवं फिक्की फ्लो उत्तराखंड ,की ओर से आयोजित ,“फ्लो ट्रेड फेयर आर्टिजन हाट” ,राज्य मंत्री (बाल विकास) डॉ. गीता खन्ना ने कहा,

“उत्तराखंड की महिलाएं आज नेतृत्व के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। फ्लो ट्रेड फेयर और आर्टिजन हाट इसी दिशा में एक सशक्त पहल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।”

मुख्य अतिथि गीता धामी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा आयोजित यह बाजार न केवल महिला उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि यह राज्य में महिला शक्ति, कला और संस्कृति के संगम का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करते हैं।”

दो दिवसीय यह आयोजन महिला उद्यमियों, शिल्पकारों और स्थानीय व्यवसायों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और कला परंपरा का उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

“आर्टिजन हाट” में देशभर से आए लगभग 20 राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध शिल्पकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। इनमें पद्मश्री सम्मानित कलाकार तथा यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त शिल्पकार भी शामिल हैं। मेले में आभूषण, जीवनशैली उत्पाद, हस्तशिल्प, गृह सज्जा, फर्निशिंग, फैशन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विशेष स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

पूरा दिन कठपुतली मेकिंग, पेपर कटिंग जैसी वर्कशॉप्स भी आयोजित की गईं, जिनमें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकारों ने अपने संस्कृति और धरोहर को साझा करते हुए प्रतिभागियों को अपनी कला से रूबरू कराया और उन्हें पारंपरिक शिल्प तकनीकों की बारीकियाँ सिखाईं।

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गीता खन्ना ने आगे कहा,
“फ्लो ट्रेड फेयर और आर्टिजन हाट केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता की भावना का उत्सव है। जिन महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए हैं, उन्होंने अपनी मेहनत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से यह साबित किया है कि उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। हमें गर्व है कि यह आयोजन उन्हें नई संभावनाओं और अवसरों से जोड़ रहा है।”

कार्यक्रम में सह-संयोजक लुबना मिर्ज़ा एवं ज्योति सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तृप्ति बेहल, वाइस चेयरपर्सन मीनाक्षी सोती, कोषाध्यक्ष हरप्रीत कौर, सचिव स्मृति बत्ता, पूर्व अध्यक्षा किरण भट्ट और अनुराधा मल्ला, नेशनल जी.बी. मेंबर नेहा शर्मा, तथा मीडिया समन्वयक सुनीता विद्यार्थी सहित फ्लो टीम की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment