---Advertisement---

कांग्रेस मनाएगी रजत जयंती वर्ष पखवाड़ा, एक नवंबर से 14 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

By: Tarannum Hussain

On: Wednesday, October 29, 2025 1:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---


देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण के पच्चीस साल पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में राज्य निर्माण रजत जयंती पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है जिसके तहत एक नवंबर से चौदह नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उक्त जानकारी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने दी। धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी एक नवंबर को सबसे पहले दिन देहरादून की कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंच कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे व साथ हो राज्य निर्माण में सक्रिय व आज भी राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहे राज्य आंदोलनकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

धस्माना ने बताया कि दो नवंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों अपने ब्लॉकों में विकास गोष्ठियां आयोजित कर राज्य की राजनैतिक सामाजिक स्थितियों व विकास पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि ३ नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों अपने अपने जिलों में जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करेंगे व जिला स्तर पर विचार गोष्ठी करेंगे। धस्माना ने बताया कि तीन व चार नवंबर को राज्य विधान सभा के विशेष सत्रों कांग्रेस विधानमंडल दल प्रतिभाग कर कांग्रेस की ओर से अपना पक्ष रखेगा जिसमें सभी विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब,नेता प्रतिपक्ष पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य महत्वपूर्ण नेता पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

धस्माना ने कहा कि छ नवंबर को पार्टी के अध्यक्ष करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी के नेतागण रामपुर तिराहा जा कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें “हम क्या थे हम क्या हैं और क्या होंगे अभी” विषय पर पार्टी के प्रमुख नेता अपने वक्तव्य देंगे। धस्माना ने कहा कि आठ नवंबर को प्रदेश में पच्चीस सालों के उत्तराखंड में सत्तासीन रही सरकारों के क्रियाकलाप व उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नौ नवम्बर को राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रातः ग्यारह बजे केक काटा जाएगा व सांय काल प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिलों महानगरों में आतिशबाजी के साथ राज्य निर्माण दिवस्की खुशी मनाई जाएगी।

धस्माना ने कहा कि पार्टी ग्यारह नवंबर से चौदह नवंबर तक प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में जय उत्तराखंड जय भारत तिरंगा यात्रा निकालेगी और जनता से संवाद कायम कर राज्य के हालात व भावी योजनाओं पर संवाद करेगी। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सरकारी आयोजनों में भी प्रतिभाग करेगी बशर्ते उन आयोजनों को पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर किया जाएगा तो उनमें प्रतिभाग करने में कोई संकोच नहीं होगा। धस्माना के साथ पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल व श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 23, 2026

March 28, 2026

March 28, 2026

March 25, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

Leave a Comment