---Advertisement---

बारात में सीट को लेकर विवाद बना मौत की वजह, मुजम्मिल की पीट-पीटकर हत्या

By: Veer Singh

On: Sunday, May 11, 2025 1:18 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने एक बड़ी त्रासदी का रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बारात में गाड़ी की सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक, मुजम्मिल (45 वर्ष), की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।

एक छोटी सी बात पर हुई यह हिंसक वारदात समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि गुस्सा और असहनशीलता किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 15, 2026

April 23, 2026

March 28, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

Leave a Comment