---Advertisement---

“तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं…” फिल्मी डायलॉग बना खौफनाक सच्चाई, बीच बाजार गुंजन की बेरहमी से हत्या

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, February 4, 2026 6:59 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून।“तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती…” फिल्मों में सुना जाने वाला यह डायलॉग हकीकत में 23 वर्षीय गुंजन श्रीवास्तव के लिए मौत का पैगाम बन गया। आरोपी आकाश उर्फ गोलू ने इसी फिल्मी अंदाज़ में पहले गुंजन को धमकाया और फिर सोमवार सुबह मच्छी बाजार में चापड़ से उसकी निर्मम हत्या कर दी।

मृतका के भाई अंश श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन गुंजन पिछले कई वर्षों से मच्छी बाजार स्थित एक दुकान में काम कर रही थी। उसी बाजार में आरोपी आकाश उर्फ गोलू की भी दुकान थी। इसी दौरान आकाश ने गुंजन से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश शुरू की।

खुद को बताया अविवाहित, बाद में निकला शादीशुदा

अंश के मुताबिक आकाश ने खुद को अविवाहित बताकर गुंजन का भरोसा जीता और फिर उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब गुंजन ने इनकार किया तो वह उसे धमकाने लगा। बाद में गुंजन को पता चला कि आकाश पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद गुंजन ने उससे साफ रिश्ता खत्म कर दिया, लेकिन आकाश ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

धमकियां, नशे में फोन और जान से मारने की बात

तहरीर में बताया गया कि आकाश शराब के नशे में बार-बार गुंजन को फोन कर धमकाता था। उसने साफ कहा था—
“अगर तू मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा… तू मेरी नहीं तो किसी की भी नहीं होगी।”

गुंजन ने यह बात अपने परिवार को बताई। घरवालों ने आकाश को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हरकतें नहीं रुकीं। परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बीच बाजार उतारा मौत के घाट

इसके बावजूद सोमवार सुबह करीब 10 बजे, आकाश ने मच्छी बाजार के पास गुंजन की चापड़ से गर्दन पर वार कर बीच बाजार हत्या कर दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी ही देर में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और धमकी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment