देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना को जल्द लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए शासन स्तर पर एक कानून तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
नियोजन विभाग के अनुसार, यह योजना हरियाणा मॉडल पर आधारित होगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच सकेगा। योजना को नवंबर 2025 में कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।
प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि फरवरी में कैबिनेट में एक्ट का प्रस्ताव रखा जाएगा और मार्च में विधानसभा के बजट सत्र में पारित कराया जाएगा। विधानसभा से पास होते ही यह योजना मार्च महीने में लागू होने की संभावना है।





