---Advertisement---

अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू ,भारी वाहनों की नो-एंट्री

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, January 21, 2026 6:55 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सुबह 6 से रात 11 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध

प्रशासन के अनुसार, 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। गृह मंत्री के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, बैरागी कैंप शताब्दी समारोह और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए यह विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

इन मार्गों से किया जाएगा यातायात डायवर्ट

दिल्ली से हरिद्वार आने वाले वाहन: नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजे जाएंगे।
नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहन: चीला मार्ग से गुजरेंगे।
दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात: रुड़की–मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन: नेपाली तिराहे से देहरादून–मोहंड होते हुए जाएंगे।
सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी से हरिद्वार आने वाले वाहन: बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर–मध्य मार्ग से प्रवेश करेंगे।
हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर जाने वाले वाहन: सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से भेजे जाएंगे।
बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहन: जनपद की सीमा पर ही रोक दिए जाएंगे।

यहां रहेगी भारी वाहनों की नो-एंट्री

जगजीतपुर पुलिस चौकी
श्यामपुर कांगड़ी
राजा बिस्कुट
सलेमपुर पिकेट
कोर कॉलेज (रुड़की क्षेत्र)
इसके अलावा देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी लेकर निकलें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, ताकि वीवीआईपी कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment