---Advertisement---

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा धोखाधड़ी का ,मामला दर्ज

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 25, 2025 10:29 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

विकासनगर : विकासनगर के शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक विजेंद्र कश्यप ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

विकासनगर ने शाहपुर कल्याणपुर निवासी विजेंद्र कश्यप (30) ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सबके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसमें विजेंद्र कश्यप ने अपने आत्महत्या करने का कारण बताया और घर वालों के लिए न्याय दिलाने की अपील भी करी ।

युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में विजेंद्र ने कुछ लोगों पर धोखा देकर उसके बैंक खाते से 8 लाख 65 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में उसने मानसिक रूप से परेशान रहने और न्याय की उम्मीद में पुलिस से संपर्क करने की बात भी लिखी है, लेकिन वहां से उसे संतोषजनक मदद नहीं मिली।

सुसाइड नोट में विजेंद्र ने धोखाधड़ी करने वालों के नाम और गवाहों के विवरण भी शामिल किए हैं। अंत में उसने अपने परिवार से न्याय दिलाने की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ,हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और सुसाइड नोट में बताए गए सभी पहलुओं को खंगालेंगे ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment