---Advertisement---

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

By: Neetu Bhati

On: Saturday, December 6, 2025 9:40 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड : उत्तराखंड में धामी सरकार ने पत्रकारों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों और उनके परिवारों को राहत देने वाले कई अहम प्रस्ताव पास किए गए।

बैठक में यह फैसला लिया गया कि 15 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो पत्रकारों को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे।इस तरह कुल 17 मामलों में सहायता देने की संस्तुति की गई है।इसके अलावा समिति ने निर्णय लिया कि चार वरिष्ठ पत्रकारों को हर महीने 8,000 रुपये सम्मान पेंशन दी जाएगी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय पर सहायता पहुंचाने के लिए विभाग लगातार बैठकों का आयोजन कर रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी पत्रकार या उनके परिवार को संकट के समय में मदद से वंचित न रहना पड़े।

बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह और समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment