---Advertisement---

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत बड़ी सफलता, 2 किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

By: Neetu Bhati

On: Saturday, October 25, 2025 9:32 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसटीएफ की बड़ी सफलता।संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक चरस तस्करे को किया गिरफ्तार। आरोपी के पास से 2.020 किलो चरस हुई बरामद।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अमर चंद शर्मा के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया गया था।जिसमें एमबीपीजी कॉलेज, नैनीताल रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नारायण दत्त परगाई (57 वर्ष), निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल बताई है।

पुलिस ने जब तलाशी करी तो आरोपी के पास से 2.020 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस देवीधुरा, चंपावत से हल्द्वानी तस्करी कर लाया था। पुलिस रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि नारायण दत्त पहले भी साल 2021 में चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और करीब ढाई साल जेल में रह चुका है।फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ थाना हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले को लेकर नैनीताल पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि “जनपद में मादक पदार्थों(ड्रग्स)की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।”

बरामद चरस की जानकारी

कुल 2.020 किलो चरस

पुलिस टीम की जानकारी

वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागर
अपर उपनिरीक्षक अशोक जोशी
आरक्षी रणवीर सिंह
एसटीएफ/एएनटीएफ रुद्रपुर से उपनिरीक्षक विपिन जोशी
अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण
आरक्षी इरशाद अहमद

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment