---Advertisement---

गंगोत्री धाम के इस दिन बंद होंगे कपाट, तिथि घोषित

By: Tarannum Hussain

On: Monday, September 29, 2025 3:13 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित कर दी गई है. गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. कपाट अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधि-विधान से बंद होंगे. इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में होंगे. वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 23 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि, कपाट बंद करने का मुहूर्त 2 अक्टूबर को विजयादशमी के पर्व पर निकाला जाएगा.

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि की गई घोषित: सोमवार यानी 29 सितंबर को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि निकाली. इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे. गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मुहूर्त को पंचांग के अनुसार निकाला गया.

22 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे बंद होंगे कपाट: उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 6 गते कार्तिक को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे. उसके बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोग मूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए ले जाया जाएगा.

शीतकाल में 6 महीने तक मुखबा में होगी मां गंगा की पूजा: इसके तहत 22 अक्टूबर की रात को मां गंगा की डोली मुखबा गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी. उसके बाद अगले दिन 23 अक्टूबर को दोपहर में गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी. मुखबा में पर गंगा मंदिर में उनकी भोग मूर्ति को विधि-विधान से शीतकाल 6 महीने के लिए स्थापित किया जाएगा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment