---Advertisement---

सहस्रधारा क्षेत्र में मारपीट करते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया ये एक्शन

By: Samachar Uttarakhand

On: Sunday, April 13, 2025 4:50 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड के पास युवती के साथ मारपीट और झगड़ा करने के मामले में पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है. जिसके बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया में वीडियो सामने आने के बाद संज्ञान लेकर की है. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि अगर युवती की ओर से कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी.

सहस्रधारा क्षेत्र में मारपीट करते दिखे युवक-युवतियां: दरअसल, आज सुबह से सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. वीडियो में तीन युवक और एक युवती सहस्रधारा में आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं. जिसमें तीन युवक युवती के साथ मारपीट करते दिखे. हालांकि, उसके बाद युवती एक युवक को बेल्ट से पीटती भी नजर आई. कुछ देर तक यह ड्रामा सड़क पर होता रहा. इसके बाद मौके से युवक स्कूटी से फरार हो गए.

पुलिस ने स्कूटी के नंबर से युवकों की निकाली जानकारी: वहीं, वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और राजपुर थाने को आरोपी युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिस पर राजपुर पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की. जिसके तहत वीडियो में नजर आ रही 2 स्कूटियों के नंबर के आधार युवकों की जानकारी निकाली.

तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई:

इसके बाद पुलिस ने तीन युवक प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत को चौकी बुलाया. जहां उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई. साथ ही दोनों स्कूटियों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया. फिलहाल, पुलिस युवकों से मारपीट करने की वजह आदि की पूछताछ कर रही है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 15, 2026

April 23, 2026

March 28, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

Leave a Comment