---Advertisement---

टिहरी DM मयूर दीक्षित देंगे दिल्ली में लेक्चर, सिविल सर्विस डे के लिए हुआ चयन

By: Samachar Uttarakhand

On: Sunday, April 13, 2025 4:04 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

टिहरी: सिविल सर्विस दिवस 21 अप्रैल को दिल्ली में आहूत होने वाले कार्यक्रम में टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लेक्चर देंगे। उत्तराखंड से इस महत्वपूर्ण दिवस पर लेक्चर के लिए उनका चयन हुआ है। देशभर के 10 आईएएस अधिकारियों को इस अवसर पर दिए गए टॉपिक सिविल सेवा चुनौतियां, सुधार और अवसर पर लेक्चर देने हैं। यह लेक्चर विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के सम्मुख दिया जाना है।

सिविल सर्विस डे पर वह उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीएम ने बताया कि वह भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हैं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित सिविल सेवा से पहले आईआईटी और आईआईएम की भी पढ़ाई कर चुके हैं। वह उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी के बाद वर्तमान में बतौर डीएम टिहरी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डीएम दीक्षित जन समस्याओं और उनके निस्तारण के लिए तत्पर रहने के साथ ही सरल और सुगम प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली से आम जन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी प्रभावित है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 15, 2026

April 23, 2026

March 28, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

February 11, 2026

Leave a Comment