---Advertisement---

दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड: उत्तराखंड में बदला मौसम का तेवर

By: Neetu Bhati

On: Friday, January 30, 2026 6:26 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: प्रदेश में हालिया बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का असर बना हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में भी सुबह कोहरा छाने की संभावना है।

हालांकि दिन में चटक धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment