---Advertisement---

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, 31 सड़कें बंद

By: Neetu Bhati

On: Monday, January 26, 2026 8:11 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि 29 जनवरी तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है।

प्रदेश में अब भी 31 मार्ग बंद

बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में कुल 31 सड़कें बंद हैं। इनमें दो बॉर्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और शेष ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। सबसे ज्यादा असर देहरादून जिले में है, जहां एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में दो बॉर्डर रोड और तीन ग्रामीण मार्ग, टिहरी में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। हालांकि यमुनोत्री हाईवे रविवार को 52 घंटे बाद खोल दिया गया। गढ़वाल क्षेत्र के 20 से अधिक ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद हैं और कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। मौसम साफ रहने पर प्रशासन मार्ग खोलने और बिजली बहाल करने में जुटा हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment