---Advertisement---

चकराता में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, 15 वर्षीय किशोर की मौत

By: Neetu Bhati

On: Monday, January 26, 2026 8:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चकराता | दिल्ली से घूमने आए दो रिश्तेदार परिवारों के लिए चकराता की यात्रा दुखद अंत में बदल गई। रविवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 वर्षीय वंश चावला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी लोग चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। कार में छह लोग सवार थे। घायलों को 108 एंबुलेंस से साहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वंश चावला को मृत घोषित कर दिया। मोहित कपूर के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज साहिया अस्पताल में चल रहा है।

थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा कार में रील बनाने के दौरान हुआ। हालांकि परिजनों का कहना है कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। कार लीना कपूर चला रही थीं। मामले की जांच की जा रही है।

इस हादसे में सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि मां हेमा चावला के सामने ही उनके बेटे वंश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय रील या वीडियो न बनाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment