---Advertisement---

हाईकोर्ट से राहत के बाद सुरेश राठौर आए सामने,लापता होने की बताई वजह

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, January 7, 2026 7:37 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार। कई दिनों से अंडरग्राउंड चल रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर आखिरकार हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद मंगलवार देर रात सामने आए। राठौर ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के माध्यम से अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे, इसी कारण वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ पा रहे थे।

वीडियो संदेश में सुरेश राठौर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को जानकारी देकर एकांतवास का रास्ता चुना था। उन्होंने कहा कि लगातार लग रहे आरोपों और राजनीतिक माहौल के चलते वह मानसिक दबाव में थे। राठौर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह पुलिस की हर जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

पूर्व विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी जांच से भाग नहीं रहे हैं और सच्चाई सामने आने पर उन्हें न्याय मिलने का भरोसा है। इससे पहले पुलिस द्वारा उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया गया था और उनके परिजनों से लंबी पूछताछ भी की जा चुकी है।

गौरतलब है कि सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच फिलहाल जारी है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके सामने आने से इस मामले में सियासी और कानूनी हलचल और तेज हो गई है

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment