---Advertisement---

दुष्यंत कुमार गौतम ने सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर पर दर्ज कराई FIR, साजिश का आरोप

By: Neetu Bhati

On: Tuesday, January 6, 2026 5:43 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भाजपा नेता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और कंटेंट जारी कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। साथ ही, उत्तराखंड में दंगे फैलाने की खतरनाक साजिश रची जा रही है। तहरीर में कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) को भी इस कथित साजिश का सूत्रधार बताया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए भड़काने का आरोप

तहरीर के अनुसार, अंकिता भंडारी हत्याकांड के नाम पर सोशल मीडिया पर लगातार भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेना और राज्य का माहौल बिगाड़ना है। दुष्यंत कुमार गौतम ने पुलिस को वायरल हो रहे वीडियो, पोस्ट और सोशल मीडिया लिंक भी सौंपे हैं तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

डालनवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले से दर्ज हैं मामले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment