---Advertisement---

सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर पुलिस का शिकंजा तेज,घरों पर चस्पा हुए तीन नोटिस

By: Neetu Bhati

On: Saturday, January 3, 2026 8:26 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो प्रकरण में फरार चल रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बहादराबाद पुलिस के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेश राठौर को कई बार थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घर पर नोटिस चस्पा किया। देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जल्द ही आगे की सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इधर, इसी मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आ रही हैं। बुधवार को बहादराबाद पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को झबरेड़ा और ज्वालापुर थाना पुलिस ने भी उनके घर पर नोटिस लगाए।

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नोटिस जारी होने के बावजूद उर्मिला सनावर अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि नोटिस के बावजूद दोनों आरोपी पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment