---Advertisement---

नए साल के जश्न में देहरादून की हवा बनी ‘खतरनाक’, 12 घंटे से ज्यादा 300 पार रहा AQI

By: Neetu Bhati

On: Friday, January 2, 2026 6:42 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। राजधानी देहरादून में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। शहर का AQI 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार 300 के पार बना रहा। मंगलवार आधी रात को AQI अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत AQI 318 दर्ज किया गया। यह अब तक सामान्य दिनों में दर्ज किया गया सबसे अधिक AQI माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके साथ ही बोनफायर, वाहनों की संख्या में इजाफा, बारिश न होना और हवा का न चलना प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण रहे।

दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के एचओडी डॉ. विजय श्रीधर ने बताया कि ठंड और हवा की कमी के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे हैं। इससे PM-10 और PM-2.5 जैसे सूक्ष्म कणों का घनत्व काफी बढ़ गया, जिसके चलते AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

डॉ. श्रीधर के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे से प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हुआ, जो रात करीब 12 बजे के आसपास 385 तक पहुंच गया। यह स्थिति सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक बनी रही। उन्होंने बताया कि दीवाली की रात भी कभी 12 घंटे तक AQI 300 के पार नहीं रहा, यह देहरादून के लिए पहली बार है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment