---Advertisement---

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

By: Neetu Bhati

On: Wednesday, December 31, 2025 7:13 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कारगी चौक पर एकत्र हुए और मोमबत्तियां जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए अब एक व्यापक आंदोलन खड़ा हो चुका है और सरकार की अनदेखी अब नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि वीआईपी का नाम स्वयं भाजपा के पूर्व विधायक ले चुके हैं, ऐसे में सरकार को चाहिए कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए और इसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के किसी सिटिंग न्यायाधीश द्वारा हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सती बब्बन ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही आज उत्तराखंड की बेटी के हत्यारे निकले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान और विकास के लिए बनाई थी, लेकिन अंकिता हत्याकांड के असली दोषी आज भी खुले घूम रहे हैं।

कैंडल मार्च में पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद इतात खान, पार्षद मुकीम अहमद, पार्षद अमित भंडारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment