---Advertisement---

उत्तराखंड में अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस का अभियान समाप्त, आगे भी चलाया जााएगा आंदोलन

By: Neetu Bhati

On: Thursday, December 25, 2025 10:11 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

उत्तराखंड: कांग्रेस ने अग्निपथ–अग्निवीर योजना के खिलाफ चलाया जा रहा अपना हस्ताक्षर अभियान पूरा कर लिया है। यह अभियान कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा उत्तराखंड में वर्ष 2022 से शुरू किया गया था।


इस अभियान को दो चरणों में चलाया गया। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के जिलों में जाकर युवाओं और उनके परिजनों को अग्निवीर योजना के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल में अभियान चलाया गया, जहां कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने युवाओं और उनके परिवारों से मुलाकात कर इस योजना से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।


आज इस अभियान के दूसरे चरण का समापन किया गया। अभियान के दौरान युवाओं और उनके परिजनों से अग्निवीर योजना के खिलाफ हस्ताक्षर भी कराए गए। इन सभी हस्ताक्षरों को कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा।


कांग्रेस ने बताया कि आने वाले समय में अभियान के दो और चरण चलाए जाएंगे। तीसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा, जबकि चौथे चरण में चमोली और उत्तरकाशी जिलों को शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि देशभर में हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद इन हस्ताक्षरों को केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य राष्ट्रीय नेता राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर अग्निवीर योजना को वापस लेने और सेना भर्ती को पुराने तरीके से लागू करने की मांग करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment