---Advertisement---

स्कूल में घुसा भालू, छात्र को उठाया; शिक्षकों और छात्रों ने बचाई जान

By: Neetu Bhati

On: Monday, December 22, 2025 11:20 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोली । चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में एक डरावनी घटना सामने आई , जहां अचानक एक भालू स्कूल परिसर में घुस आया। भालू को देखकर स्कूल में अफरातफरी मच गई और बच्चे डर के मारे कक्षाओं में छिप गए। इसी दौरान कक्षा छह का छात्र आरव भालू की चपेट में आ गया। भालू उसे उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया, हालांकि बच्चों ओर शिक्षकों ने बच्चे की जान बचा ली।

ये घटना सोमवार सुबह चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में घटित हुई । जब स्कूल में अचानक भालू घुस आया और कक्षा में पड़ रहे एक बच्चे को उठा ले गया ।

घटना के समय भालू ने कक्षा का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। इस भयावह मंजर को देखकर बच्चे रोने लगे और पूरे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी स्कूल के एक छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था।
हालांकि, शिक्षकों और अन्य बच्चों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और भालू के पीछे दौड़ पड़े। उनकी तत्परता से आरव को झाड़ियों से सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चे के शरीर पर नाखूनों के निशान हैं, लेकिन उसकी जान बच गई ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment