---Advertisement---

उत्तराखंड के IAS बंसीधर तिवारी को मिला राष्ट्रीय सुशासन पुरस्कार

By: Neetu Bhati

On: Friday, December 12, 2025 10:25 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासन के जाने-माने और प्रभावशाली अधिकारी बंसीधर तिवारी, IAS को राष्ट्रीय स्तर पर आज “सुशासन में उत्कृष्टता (Excellence in Governance)” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके समर्पित, पारदर्शी और जनता-केंद्रित प्रशासन के लिए दिया गया है।

वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना विभाग के महानिदेशक के रूप में कार्यरत तिवारी ने अपनी स्पष्ट दृष्टि और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने लंबे और सफल कार्यकाल में जिला प्रशासन, विभागीय नेतृत्व और राज्य स्तर की नीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनकी कार्यशैली हमेशा तीव्रता, सटीकता और जनहित पर केंद्रित रही है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर सूचना प्रबंधन में सुधार और राज्य के विकास लक्ष्यों को गति देने तक, हर क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।

यह पुरस्कार केवल तिवारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उत्तराखंड प्रशासन की नीतिगत मजबूती, सुशासन के मॉडल और जनता-केंद्रित व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने का प्रतीक है।

बंसीधर तिवारी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड प्रशासन की उपलब्धि है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 22, 2026

October 15, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment